Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 26 October:


अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के सहयोग से डॉ राजिंदर कन्नौजिया के नवीन कहानी संग्रह “मेरी प्रिय कहानियां” का विमोचन 1 नवंबर को लाइब्रेरी की सभागार में दुपहर 2 बजे होगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे वरिष्ठ साहित्यकार रतन चंद “रत्नेश”।
संग्रह पर समालोचना पढ़ेंगे वरिष्ठ साहित्यकार और रंगकर्मी विजय कपूर, वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ दलजीत कौर और वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ अश्वनी शांडिल्य। विमोचन के बाद मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन करेंगे विजय कपूर। इस कार्यक्रम में अभिव्यक्ति से जुड़े सदस्य ही भाग ले पाएंगे।

