Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 22 December:


अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था की 2026 की पहली मासिक साहित्यिक गोष्ठी सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के सहयोग से 3 जनवरी, 26 को उनकी सभागार में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगी प्रख्यात साहित्यकार एवं वरिष्ठ लेखक डॉ. प्रसून प्रसाद। साहित्यकार और रंगकर्मी विजय कपूर गोष्ठी का आयोजन और संचालन करेंगे।
कार्यक्रम में जाने-माने साहित्यकारों और युवा लेखकों द्वारा समसामयिक विषयों पर कविताओं, कहानियों और व्यंग्य की प्रस्तुतियां होंगी। नए और उभरते लेखकों को अपनी रचनाएं सांझा करने के लिए यह एक विशेष आयोजन है। इस गोष्ठी का उद्देश्य साहित्य प्रेमियों को एक सांझा मंच प्रदान करना और युवा पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना है। गोष्ठी केवल अभिव्यक्ति के सदस्यों के लिए है।

