www.sursaanjh.com > ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ > गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर विधायक राणा गुरजीत सिंह ने गुरु रविदास भवन में मत्था टेका-सर्वजन कल्याण के लिए की प्रार्थना

गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर विधायक राणा गुरजीत सिंह ने गुरु रविदास भवन में मत्था टेका-सर्वजन कल्याण के लिए की प्रार्थना

Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 2 Feburary:
कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने गुरु रविदास जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर गुरु रविदास भवन, कपूरथला पहुंचकर श्रद्धा भाव से मत्था टेका और सर्वजन कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राणा गुरजीत सिंह ने गुरु रविदास जी की वाणी और उपदेशों को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु जी का संदेश समानता, भाईचारे और मानवता के कल्याण के लिए आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपनी वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त असमानता, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध सशक्त आवाज़ उठाई और मानव को मानव से जोड़ने का मार्ग दिखाया।
विधायक ने प्रार्थना करते हुए पंजाब की प्रगति, लोगों की खुशहाली और आपसी भाईचारे की मजबूती की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की सोच और दर्शन हमें सामाजिक समरसता, न्याय और समानता के सिद्धांतों पर दृढ़ बने रहने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *