www.sursaanjh.com > ਸਿੱਖਿਆ > दाखिला अभियान-2026 के तहत अध्यापक-अभिभावक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन

दाखिला अभियान-2026 के तहत अध्यापक-अभिभावक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन

Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 10 February:
विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में हल्का को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट गगनदीप कौर द्वारा स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकअरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की हिदायतों तथा विधायक मोहाली कुलवंत सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब के सरकारी स्कूलों में पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत अध्यापक-अभिभावक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीते दिनों स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-11 मोहाली, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव बाकरपुर और गवर्नमेंट हाई स्कूल गांव कुंभड़ा में हल्का को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट गगनदीप कौर की उपस्थिति में इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिरकत की ताकि सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान 2026 को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके और क्षेत्र के विद्यार्थियों व उनके माता-पिता को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
हल्का को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट गगनदीप कौर ने बताया कि पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब सरकार द्वारा बेमिसाल कार्य किए जा रहे हैं और भारत सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को नंबर एक घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इसी सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर पंजाब ने यह स्थान हासिल किया है और राज्य में आई शिक्षा क्रांति के चलते अब तक 79,263 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं। इसके साथ ही साल 2022 से अब तक स्कूलों में 10,900 कमरों का निर्माण और नवीनीकरण किया गया है जिससे बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। एडवोकेट गगनदीप कौर ने आगे बताया कि विधायक कुलवंत सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्र के लोगों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल करवाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए बकायदा नुक्कड़ बैठकों का भी आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर पार्षद रविंदर सिंह कुंभड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष तरनजीत सिंह, गज्जन सिंह, सुखविंदर सिंह बरनाला, उपिंदर प्रीत कौर, रुपिंदर कौर, करनैल सिंह, जुगविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में इलाके के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: दाखिला अभियान-2026 के तहत मोहाली हलके के विभिन्न स्कूलों में आयोजित अध्यापक-अभिभावक मिलनी कार्यक्रमों की एक झलक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *