www.sursaanjh.com > ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਹਰਿਆਣਾ > पंजाब सरकार बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह वचनबद्ध

पंजाब सरकार बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह वचनबद्ध

19 जिलों के 1438 गाँव बाढ़ से प्रभावित
पंजाब सरकार बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह वचनबद्ध
26482 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया
अभी भी 155 राहत कैंपों में रह रहे हैं 4234 व्यक्ति

Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 19 July:

बाढ़ के कारण संकट में घिरे लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर सहायता प्रदान करने की अपनी वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर राज्य में पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने सारी सरकारी मशीनरी झोंक दी है जिससे जल्द से जल्द जन-जीवन फिर राह पर लाया जा सके।

राज्य में राहत कामों में तेज़ी लाने और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर 26482 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि 19 जुलाई को प्रातः काल 8 बजे तक 1438 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में कुल 155 राहत कैंप चल रहे हैं, जिनमें 4234 लोग रह रहे हैं। ज़िक्रयोग्य है कि तरन तारन, फ़िरोज़पुर, फ़तेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एस. ए. एस. नगर, जालंधर, संगरूर, एस. बी. एस. नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

राजस्व विभाग की तरफ से अलग-अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार राज्य में बाढ़ के कारण कुल 38 लोगों की जान गई है और 15 ज़ख़्मी हुए हैं जबकि 2 अभी भी लापता हैं। पशु पालन विभाग से मिली जानकारी अनुसार राज्य में कुल 2331 पशुओं का इलाज किया गया और 7940 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। विभाग की बचाव टीमें जरूरतमंद पशुओं के इलाज, फीड सप्लाई, चारा और सिलेज मुहैया करवाने के लिए दिन- रात काम कर रही हैं। प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत कैंप भी लगाए गए हैं।

सेहत विभाग की टीमें पूरी तनदेही के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। प्रवक्ता अनुसार 465 रैपिड रिस्पांस टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। सेहत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 263 मैडीकल कैंप लगाए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ड्राई फूड के पैकेट बाँटे जा रहे हैं। रूपनगर में 22,641, पटियाला में 64,000 और एस. ए. एस. नगर में 4400, एस. बी. एस. नगर में 5700 और फ़तेहगढ़ साहिब में 2200 पैकेट बाँटे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *