www.sursaanjh.com > ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ > रेस दा घोड़ा पीटीसी बॉक्स ऑफिस फिल्म – यह पंजाबी फिल्म चेतन खन्ना (विजय कपूर) की कहानी

रेस दा घोड़ा पीटीसी बॉक्स ऑफिस फिल्म – यह पंजाबी फिल्म चेतन खन्ना (विजय कपूर) की कहानी

रेस दा घोड़ा पीटीसी बॉक्स ऑफिस फिल्म – यह पंजाबी फिल्म चेतन खन्ना (विजय कपूर) की कहानी
Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 20 July:
रेस दा घोड़ा पीटीसी बॉक्स ऑफिस फिल्म है, जिसे सर्वजीत खेड़ा ने डायरेक्टर किया है। पंजाबी की यह फिल्म चेतन खन्ना (विजय कपूर) की कहानी है। चेतन एक मल्टीनेशनल कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर है।
एक दिन उसकी कार रास्ते में एक ढाबे के पास खराब हो जाती है। मैकेनिक का इंतजार वो ढाबे में बैठ कर करता है। वहीं उसकी मुलाकात अपने कॉलेज के दोस्त (कुलदीप नियामी) से हो जाती है, जो एक सरकारी दफ्तर में अपर डिवीजन क्लर्क है। पुरानी यादों के ज़रिए दोनों की वर्तमान जिंदगी के बारे में कई रहस्य उजागर होते हैं।
कहानी कई बार चेतन के फ्लैशबैक पर आधारित चलती है। उसकी अमीर जिंदगी की तल्खियां सामने आती हैं और उसके मित्र की आम जिंदगी में खुशी का राज़ खुलता है। फिल्म की कहानी कई परिस्थितियों में चेतन की पत्नी, बेटे और बहन से गुजर कर यह साबित करती है कि हमें अपने बच्चों पर सब कुछ नहीं थोपना चाहिए। वो जो बनना चाहें, उसमें उनकी सहायता करनी चाहिए, नहीं तो जिंदगी में खटास बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *