www.sursaanjh.com > ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ > दोनों पंजाबों की विरासत को समर्पित समारोह 9 फ़रवरी को

दोनों पंजाबों की विरासत को समर्पित समारोह 9 फ़रवरी को

 Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 4 Feburary:
पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ द्वारा इस रविवार सुबह साढ़े दस बजे पंजाब कला परिषद परिसर चंडीगढ़ में एक विशेष समागम करवाया जा रहा है, जिसमे पूर्वी एवं पश्चिमी पंजाबों की सांझ के बारे में नई पीढ़ी के प्रमुख चिंतक, बुद्धिजीवी एवं पत्रकार हिस्सा लेंगे।
सरहद के दोनों तरफ़ के कई परिवारों को आपस में मिलाने में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले सांवल धामी के इलावा साहित्यिक संवाद व पत्रकारिता द्वारा नई पहलकदमी करने वाले प्रसिद्ध खेल पत्रकार एवं लोक सम्पर्क अधिकारी नवदीप गिल, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जगतार भूल्लर, वरिष्ठ पत्रकार व चिंतक शायदा बानो एवं प्रसारण क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करने वाले सुनील कटारिया उस तरफ़ के पंजाब की यात्रा द्वारा मिले अपने अनुभव साँझा करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष दीपक शर्मा चनार्थल व महा सचिव भूपिंदर सिंह मलिक ने बताया कि इस तरह की गोष्ठी होना समय की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *