www.sursaanjh.com > ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਹਰਿਆਣਾ > मोर्चा प्रमुख बलविंदर सिंह कुंभड़ा के नेतृत्व में समाज के हितों का प्रतिनिधित्व कर रहा है – कैंथ

मोर्चा प्रमुख बलविंदर सिंह कुंभड़ा के नेतृत्व में समाज के हितों का प्रतिनिधित्व कर रहा है – कैंथ

नैंशनल शेड्यूलड कास्ट्स अलायंस  के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने आरक्षण चोर फढो मोर्चा पंजाब को समर्थन देने की घोषणा 
भगवंत मान सरकार का व्यवहार अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति असंवेदनशील है – कैंथ
Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 16 Feburary:
नैंशनल शेड्यूलड कास्ट्स अलायंस के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने आरक्षण चोर फंढो मोर्चा पंजाब को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि बलविंदर सिंह कुंभड़ा के नेतृत्व में चलाया जा रहा मोर्चा समाज के हितों की नुमाइंदगी कर रहा है और हमारा संगठन चल रहे संघर्ष का पूरा समर्थन करता है। सरदार कैंथ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी प्रक्रिया और कार्रवाई को लागू करने के आदेश जारी किए गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण समाज में अशांति और निराशा का माहौल है और आम आदमी पार्टी सरकार के प्रति समाज में भारी विरोध और गुस्सा है। उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान सरकार ने अनुसूचित जातियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल नहीं किया तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।
उन्होंने अनुसूचित जाति के विधायकों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करें क्योंकि सरकार का व्यवहार अनुसूचित जातियों के प्रति असंवेदनशील है क्योंकि अनुसूचित जातियों के मुद्दों को जानबूझकर दबाया और अनदेखा किया जा रहा है। नैंशनल शेड्यूलड कास्ट्स अलायंस ने फैसला किया के मोर्चा द्वारा रविवार को गुरु रविदास महाराज जी का मोहाली फेज 7 की लाइटें के पास नज़दीक श्री अंब साहिब गुरुद्वारा पर प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है उसमें शामिल होने का निर्णय किया है । इस अवसर पर मोर्चा के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह कुंभड़ा, हरनेक सिंह मलोआ, श्री जीवन गर्ग, बाबू वेद प्रकाश, प्रो. गुलाब सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *