Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 20 July:
देश भर के उभरते एवं प्रतिष्ठित लेखकों को मंच प्रदान करने हेतु, डॉ कैलाश अहलूवालिया स्मृति साहित्यिक पुरस्कार संस्था द्वारा आयोजित “सर्वश्रेष्ठ काव्य संग्रह पुरस्कार 2025” और सर्वश्रेष्ठ कहानी संग्रह 2025 के लिए पुस्तकों की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। यह पुरस्कार हिन्दी भाषा में काव्य और कहानी विधा के साहित्यिक सृजन को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।


प्रविष्टि हेतु दिशा-निर्देश:
पुस्तक का प्रथम प्रकाशन 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच हुआ हो। केवल हिन्दी भाषा में मौलिक रूप से लिखित कृतियाँ ही स्वीकार की जाएंगी। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ लेखक का संक्षिप्त परिचय, पुस्तक की 2 प्रतियाँ और एक स्व-प्रमाणित घोषणा-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि है: 31 दिसंबर, 2025. पता: डॉ कैलाश अहलूवालिया स्मृति साहित्यिक पुरस्कार संस्था, 805, सेक्टर 16 डी
चंडीगढ़। फोन: 9217989809 ईमेल..vijaicapoor@gmail.com
चयन प्रक्रिया स्वतंत्र निर्णायक मंडल द्वारा की जाएगी। विजेताओं को 10000/-सम्मान राशि और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
लेखकों, प्रकाशकों एवं साहित्य प्रेमियों से अनुरोध है कि वे अधिकाधिक प्रविष्टियाँ भेजकर इसको सफल बनाएं।
विजय कपूर, निदेशक, डॉ कैलाश अहलूवालिया स्मृति साहित्यिक पुरस्कार संस्था, चंडीगढ़।

