Breaking
www.sursaanjh.com > ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ > उदीयमान साहित्यकार श्री सुरेन्द्र पाल सोनी ‘काकड़ौद’ को किया जाएगा सम्मानित

उदीयमान साहित्यकार श्री सुरेन्द्र पाल सोनी ‘काकड़ौद’ को किया जाएगा सम्मानित

Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 26 October:
अति गौरव का विषय है कि राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, सेक्टर-12, चंडीगढ़ में कार्यरत सामाजिक अध्ययन के प्रतिभावान शिक्षक एवं उदीयमान साहित्यकार श्री सुरेन्द्र पाल सोनी ‘काकड़ौद’ को, 24 अक्टूबर, 1961 में हरियाणा के जींद जनपद में स्थापित तथा साहित्य सेवा में प्रयासरत प्रख्यात साहित्यिक संस्थान “हिंदी साहित्य प्ररेक संस्था (पजी.)” के मंच से 26 अक्तूबर, 2025 को उनके कविता-संग्रहों “रेवती : एक अनुभूति” एवं “स्वाति : बूँद से मोती” (क्रमशः हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकुला एवं चंडीगढ़ साहित्य अकादमी से पांडुलिपि प्रकाशनार्थ अनुदान एवं अनुमोदन प्राप्त) एवं लघु-कथा, कहानी, निबंध, साहित्य समीक्षा, व्यंग्य आदि लेखन विधाओं में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु सम्मान स्वरूप ₹2100 नगद, शाल,  प्रशस्ति-पत्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ के अतिरिक्त उन्हें जींद जिले के उचाना प्रखंड स्थित उनके पैतृक गाँव काकड़ौद से भी बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि उनकी अनेक कालजयी रचनाएँ देश-प्रदेश की जानी-मानी साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकशित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे पंजाब विश्ववि द्यालय, चण्डीगढ़ में शिक्षा-शोधार्थी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *