Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 1 December:
बलबीर सिंह जंडू चेयरमैन, संतोख गिल महासचिव व बिंदु सिंह बने कोषाध्यक्ष


पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नीलिसट्स यूनियन की बरनाला में हुई चौथी सुबाई कांफ्रेंस में सर्वसमति से बलबीर सिंह जंडू को चेयरमैन, जय सिंह छिब्बर को अध्यक्ष, संतोख सिंह गिल को महासचिव एवं बिंदु सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया | इस के इलावा भूषण सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया | राजन मान, गगनदीप अरोड़ा, जगसीर सिंह संधु व जसवंत सिंह थिंद उपाध्यक्ष, दविंदर सिंह भंगू संगठन सचिव, एन. पी. धवन, बलविंदर सिंह सिपरे, सरबजीत भट्टी व वीरपाल भगता सचिव चुने गए। इस अवसर पर यूनियन के संविधान में कुछ संशोधनों को भी सर्वसमति से पारित किया गया।
इंडियन जर्नीलिसट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलविंदर जम्मू ने अपने संबोधन में देश व अंतर्राष्ट्रीय सत्र पर पत्रकारों के ऊपर बढ़ रहे हमलों की निंदा की व प्रेस की आज़ादी बहाल करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से पत्रकारों की के लिए मीडिया कमीशन बनाने की भी मांग की। वरिष्ठ पत्रकार जगतार सिंह सिद्धू, प्रीतम रुपाल, गुरदीप सिंह लाली, निर्मल सिंह पंन्डोरी, बलविंदर सिंह धालीवाल, रविंदर रवि, विपिन राणा, बलविंदर सिंह भंगू, हरजीत सिंह, भारत भूषण डोगरा, मलकीत सिंह टोनी छाबड़ा, नवकान्त भैरोमाजरा, मनप्रीत सिंह मल्लेआना, गुरिंदर सिंह मेहंदीरत्ता, कर्मजीत सिंह चिल्ला, अमरपाल सिंह बैंस, प्रभात भट्टी, चरणजीत सिंह, रविंदर सिंह काला, बलदेव शर्मा, बलराज सिंह राजा, के. पी. सिंह, राजिंदर रिखी, भूपिंदर सिंह मलिक, गुरउपदेश सिंह भूल्लर, जगतार सिंह भूल्लर, सुखनैब सिद्धू, एवं परविंदर जौड़ा को कार्यकारिणी में शामिल करने के इलावा चरणजीत सिंह लेहरा, कुलदीप सिंह बराड़ एवं अश्विनी कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए |

