Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 2 Feburary:
मोहाली में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रोजाना हो रही है एक हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में लाई गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को सही मायनों में लागू करने के लिए मोहाली विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पंजाब में मशीनों द्वारा पंजीकरण का काम बड़े स्तर पर शुरू हो चुका है। इस अवसर पर उनके साथ जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन इंजीनियर प्रभजोत कौर भी उपस्थित रहीं। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बारे में एक बात विरोधियों को भी स्पष्ट हो चुकी है कि वे जो भी कहते हैं और लोगों से जो भी वादे करते हैं, उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाता है। यह बात पंजाब के लोगों ने पिछले चार वर्षों में देख भी ली है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में अस्पताल अपग्रेड किए गए हैं और बड़ी संख्या में जरूरी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ की भर्ती की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में मोहल्ला क्लीनिक भी खोले गए हैं जहाँ मरीजों का रोजाना लाखों की संख्या में इलाज संभव हो रहा है।
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि अब विरोधियों के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं रहा और वे बिना वजह बयानबाजी करके अपनी राजनीतिक डंग-टपाई करते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया जा रहा है। बिजली के बिल माफ किए गए, बड़े स्तर पर बिना किसी भेदभाव के युवाओं को रोजगार दिया गया और 1000 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोले गए। इसके अलावा अब सरकार की ओर से लोगों के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सी.एस.सी केंद्रों में रोजाना मोहाली विधानसभा क्षेत्र में एक हजार रजिस्ट्रेशन हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रजिस्ट्रेशन के मामले में ज्यादा पैनिक न हों और हड़बड़ी न मचाएं क्योंकि चरणबद्ध तरीके से सबका पंजीकरण किया जा रहा है। इन केंद्रों के अलावा पंजाब डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य, पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्हें पंजीकरण करवाना है, वे अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के वोटर कार्ड और आधार कार्ड जरूर लेकर आएं। इस मौके पर आप नेता कुलदीप सिंह समाणा, राजिंदर प्रसाद शर्मा, पूर्व पार्षद जगदेव शर्मा, गुरप्रीत सिंह बैंस, अकविंदर सिंह गोसल और जसपाल सिंह मटौर भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन: विधायक कुलवंत सिंह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की रजिस्ट्रेशन के लिए मशीनें सौंपते हुए।

