Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 13 February:
कहा, भगवंत सिंह मान सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सिर पर छत देने के लिए वचनबद्ध
18 परिवारों को रंगला पंजाब योजना के तहत और 39 परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत मिला लाभ
14 अन्य जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी 28 लाख रुपये की राशि


हल्का मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह द्वारा आज कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र लाभार्थी परिवारों को वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सिर पर छत उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि आज रंगला पंजाब योजना के तहत 18 परिवारों को 36 लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 39 परिवारों को लगभग 64 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। दोनों योजनाओं के तहत कुल राशि करीब एक करोड़ रुपये बनती है। विधायक ने बताया कि रंगला पंजाब योजना के अंतर्गत मोहाली हल्के के 32 जरूरतमंद परिवारों को कच्चे मकानों को पक्का करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिनमें से 18 परिवारों को 2-2 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र आज जारी किए गए हैं। शेष 14 परिवारों को भी जल्द ही यह सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी। यह राशि पंचायत के खातों में स्थानांतरित की जाएगी तथा मकानों का निर्माण बी.डी.पी.ओ. कार्यालय की देखरेख में करवाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए 39 घरों के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। यह राशि तीन किश्तों में दी जाएगी—मकान शुरू होने पर 70 हजार रुपये, प्लिंथ स्तर पर पहुंचने पर 40 हजार रुपये और लैंटर पड़ने के बाद 10 हजार रुपये। इसके अलावा लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी (कुल 31,140 रुपये प्रति मकान) भी दी जाएगी। जिन घरों में पहले शौचालय नहीं हैं या पहले इसके लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं ली गई, उन परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु अलग से 12 हजार रुपये मनरेगा के तहत प्रदान किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि सरकार की यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी और प्रत्येक परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर धनवंत सिंह रंधावा बीडीपीओ, मोहाली, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह समाना, अवतार सिंह मौली, कुलबीर सिंह सरपंच मनौली, नरिंदर सिंह सरपंच, सैदपुर, धर्मप्रीत सिंह, पंच, मौजपुर, बलकार सिंह, सरपंच, सुखगढ़, गुरमुख गिर, सरपंच, शामपुर, कर्मा पुरी, सरपंच, गोबिंदगढ़, राजिंदर सिंह, सरपंच, सिआऊ, करमजीत बिट्टू, सरपंच, झिउरहेड़ी, सुखविंदर सिंह, सरपंच, बाकरपुर, गौरव कुमार, सरपंच, संभालकी, हरविंदर सिंह, सरपंच, झामपुर, हरपाल सिंह सरपंच, तड़ौली, तरलोचन सिंह तोची सरपंच कैलों, सतनाम सिंह सरपंच गीगा माजरा मौजूद थे।

