Breaking
www.sursaanjh.com > ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਹਰਿਆਣਾ > विधायक कुलवंत सिंह ने 35वीं और 36वीं बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विधायक कुलवंत सिंह ने 35वीं और 36वीं बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 9 May:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज मोहाली से 2 बसों को श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना किया गया। विधानसभा क्षेत्र मोहाली के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लोमाजरा और जुझार नगर से श्रद्धालुओं से भरी इन बसों को विधायक कुलवंत सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि वे इस योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हैं, क्योंकि इस योजना को लेकर पूरे पंजाब के वरिष्ठ नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर हल्का कोऑर्डिनेटर (मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना) फूलराज सिंह के अलावा सरपंच गुरजिंदर सिंह (बल्लोमाजरा) और सरपंच इकबाल सिंह (जुझार नगर) भी उपस्थित रहे। गांव बल्लोमाजरा से बस को रवाना करने के दौरान सरपंच गुरजिंदर सिंह ने विधायक कुलवंत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के चलते आज गांव से श्रद्धालुओं का जत्था बस के माध्यम से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुआ है। यह श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, वाल्मीकि राम तीर्थ मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर के दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *