|
बेगम इकबाल बानो फाउंडेशन का पांचवा कवि सम्मेलन “लिखत Poetica” 26 अगस्त को – विजय कपूर
सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के सहयोग से उनके सभागृह में सुबह 11 बजे से 1 बजे दुपहर तक होगा कवि सम्मेलन ![]() ![]() बॉलीवुड के मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने अपनी मां की याद में इस फाउंडेशन का गठन किया है
Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 19 August:
बेगम इकबाल बानो फाउंडेशन का पांचवा कवि सम्मेलन “लिखत Poetica” 26 अगस्त को सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के सहयोग से उनके सभागृह में सुबह 11 बजे से 1 बजे दुपहर तक होगा। इस फाउंडेशन का गठन बॉलीवुड के मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने अपनी मां की याद में किया है। इसके ज़रिए युवाओं को कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रयत्न है। इस बार, इस कार्यक्रम में चार भाषाओं के कवि भाग लेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्ष होंगी कवियत्री, अभिनेत्री, फिल्म डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर विजया सिंह, मुख्य अतिथि होंगे चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सेक्रेटरी, कवि , कहानीकार और अनुवादक सुभाष भास्कर, कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे कवि और पंजाब विजिलेंस विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अरुण सैनी।
विजय कपूर, डायरेक्टर, बेगम इकबाल बानो फाउंडेशन।
|



