Chandigarh (sursaanjh.com bureau), 22 July:


जन सेवा सहयोग फाउंडेशन द्वारा PM Shri Government Model Senior Secondary School, Dhanas में छोटे बच्चों के बीच पुस्तकों एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। इस अवसर पर फाउंडेशन के President Devesh Pratap Singh के साथ Umesh Mourya, Ashish Singh एवं Rakesh Kumar उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा और सेवा समाज के विकास की मजबूत नींव हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पुस्तकें और चॉकलेट वितरित करना एक छोटा-सा प्रयास था, लेकिन बच्चों की खुशी ने इसे यादगार बना दिया। फाउंडेशन इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

